हरियाणा में आज भी बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

परीक्षा ठाकुर/हरियाणा : हरियाणा में बीते दिन कई जिलों में बारिश हुई. जिसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत भी मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना है. जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. आज उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के भी सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 17 सितंबर को भी उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 17 सितंबर के बाद मौसम साफ रहेगा.

बारिश से तापमान में आई गिरावट

वहीं, बीते दिन प्रदेश में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत कई जिलों में बारिश हुई. जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. प्रदेश में दिन का सबसे अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे न्यूनतम तापमान सोनीपत में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Tags: Haryana news, Local18, Weather Update

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *