हरियाणा का अपना स्वयं का राज्य गीत होगा : Assembly resolution

Haryana CM

प्रतिरूप फोटो

ANI

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि हरियाणा आज भारत के अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। सरकार द्वारा चुने गए तीन गीत सदन में बजाए गए, हालांकि सदन आगामी वर्ष के लिए एक गीत को आधिकारिक तौर पर राज्य गीत घोषित करने का निर्णय लेगा।

हरियाणा का जल्द ही अपना एक ‘राज्य गीत’ होगा जो प्रदेश के समृद्ध इतिहास, विरासत और जीवंत संस्कृति को दर्शाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य का अपना राज्य गीत होगा। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को यहां हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन एक आधिकारिक प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि हरियाणा आज भारत के अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में पहचाना जाता है।
सरकार द्वारा चुने गए तीन गीत सदन में बजाए गए, हालांकि सदन आगामी वर्ष के लिए एक गीत को आधिकारिक तौर पर राज्य गीत घोषित करने का निर्णय लेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *