- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 22 December Share Market
मुंबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक की तेजी के साथ 70,966 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 40 अंक की तेजी है। यह 21,295 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।
LIC का शेयर 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में शुरुआती कारोबार में करीब 7% का उछाल देखने को मिला और शेयर 821 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 7.39% चढ़कर 821 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर है। हालांकि, सुबह 9: 30 में यह 6.34% की तेजी के साथ 813 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कल बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
इससे पहले कल यानी गुरुवार (21 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 358 अंक की तेजी के साथ 70,865 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही। यह 21,255 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली थी। पावर, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में तेजी देखने को मिली थी।
