स्पा सेंटर की आड़ में महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

prostitution racket

प्रतिरूप फोटो

ANI

नवी मुंबई मानव तस्करी रोधी इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा और वहां लगभग 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं। दोनों वहां पर काम कर रही थीं और उन्हें देह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था।

ठाणे। पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक लोकप्रिय मॉल में संचालित स्पा केंद्र से देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई मानव तस्करी रोधी इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा और वहां लगभग 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं। दोनों वहां पर काम कर रही थीं और उन्हें देह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों को आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) और 506 (आपराधिक भयादोहन) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *