
प्रतिरूप फोटो
ANI
मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह तेज हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत रही। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़