नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/01/24/2021-131705926034_1706098365.jpg)
कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पहले सोनी पिक्सर्स इंडिया) के खिलाफ जी एंटरटेनमेंट अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पास पहुंच गई है। कंपनी ने NCLT से मर्जर के टर्मिनेशन को कैंसिल करने की मांग की है।
जी ने ट्रिब्यूनल से कहा है कि कल्वर मैक्स के पास मर्जर एग्रीमेंट को कैंसिल करने का अधिकार नहीं है। वहीं, कल्वर टर्मिनेशन फीस के रूप में 90 मिलियन यानी करीब 748 करोड़ रुपए मांगने का हकदार नहीं है।
इसके साथ ही जी ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में भी सोनी के फैसले के खिलाफ अपील की है।
22 जनवरी को जी के साथ सोनी ने कैंसिल किया था मर्जर
जी के साथ सोनी ने 22 जनवरी को मर्जर कैंसिल कर दिया था। दिसंबर 2021 में इन दोनों कंपनियों ने इसके लिए एग्रीमेंट साइन किया था। अगर ये मर्जर हो जाता तो जी+सोनी 24% से ज्यादा की व्यूअरशिप के साथ देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बनता।
सोनी ने मर्जर खत्म करने के लिए जी को डील कैंसिल करने का लेटर भेजा है, जिसमें शर्तों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए टर्मिनेशन फीस मांगी है।
![22 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जी ने सोनी की तरफ से टर्मिनेशन लेटर मिलने की जानकारी दी थी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/01/24/5d71e74d-ee2f-4399-b075-68f26eda9a51page-000117059_1706076423.jpg)
22 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जी ने सोनी की तरफ से टर्मिनेशन लेटर मिलने की जानकारी दी थी।
सोनी बिजनेस नहीं बढ़ा पा रही थी और जी पर कर्ज था, इसलिए मर्जर का फैसला लिया था
सोनी भारत में अपने बिजनेस को बहुत ज्यादा बढ़ा नहीं पा रही थी, वहीं जी पर कर्ज का बोझ था। जी पर कर्ज का बोझ इसलिए था क्योंकि, उस पर लंबे समय से एस्सेल ग्रुप का कंट्रोल था और एस्सेल पर 2.4 बिलियन डॉलर (करीब 20,000 करोड़ रुपए) का कर्ज था।
इन्हीं कारणों से इन दोनों कंपनियों ने मर्जर का फैसला लिया था। इस मर्जर से दोनों कंपनियों को बड़ा और डायवर्स ऑडियंस बेस मिलता। सोनी ने भारत में 1995 में अपना पहला टीवी चैनल लॉन्च किया था। वहीं जी ने अपना पहला चैनल 1992 में लॉन्च किया था।
2021 में हुई थी मर्जर की घोषणा, करीब 83 हजार करोड़ रुपए की कंपनी बनती
2021 में जी ने जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड) के साथ मर्जर की घोषणा की थी, लेकिन क्रेडिटर्स की आपत्तियों सहित अन्य कारणों से ये विलय पूरा नहीं पाया है। इस मर्जर से 10 बिलियन डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) की कंपनी बनती।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/01/24/1705911000_1706074179.jpg)
सोनी के 16 एंटरटेनमेंट और 10 स्पोर्ट्स चैनल
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया टेलीविजन चैनल ऑपरेट करती है। इसके 16 एंटरटेनमेंट चैनल और 10 स्पोर्ट्स चैनल है। 1995 में इसने भारत में अपनी पहला चैनल लॉन्च किया था। इसका एक डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव भी है।
सोनी नेटवर्क्स इंडिया का नाम अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। यह जापान की कंपनी सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है। कंपनी की 167 देशों में रीच है।
जी के देश में 50 चैनल, 40+ इंटरनेशनल चैनल भी चलाती है
जी ग्लोबल कंटेंट कंपनी है, जो देश में 50 चैनल चलाती है। इसमें हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल, रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल, हिंदी मूवी चैनल और अन्य चैनल शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी 120 देशों में 40 से अधिक चैनल चलाती है। इसका एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 भी है। जी ने अपना पहला चैनल जी टीवी 1992 में लॉन्च किया था।