सहारनपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन की फोटो।
कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन ने अपना प्रत्याशी इकरा हसन को बनाया है। इकरा हसन को पॉलिटिक्स विरासत में मिली है। दादा, पिता और मां सांसद रह चुकी है। भाई नाहिद हसन तीन बार से लगातार विधायक है। लंदन से पढ़ाई करने के बाद इकरा ने कैराना की पॉलिटिक्स में हस्तक्षेप करना शुरू किया। 2016 में जिला पंचायत का चुनाव 5 हजार वोट से हारी। अब गठबंधन ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी बनाया है। अब इकरा हसन चुनाव को जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।
पलायन मुद्दा उठाकर हारती है भाजपा