साढ़े 63 हजार के पार हुआ सोना: वॉट्सऐप ने बैन किए 72 लाख अकाउंट, केंद्रीय महिला कर्मचारी बच्चे को पेंशन नॉमिनी बना सकेंगी

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Live, Share Market News, Business News India, Gold Crossed 63.5 Thousand

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांद से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार 2 जनवरी को 10 ग्राम सोना 250 रुपए महंगा होकर 63,602 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 428 रुपए महंगी होकर 74,133 रुपए प्रति किलो पहुंच गई।

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने नवंबर 2023 में यूजर्स की शिकायतों और नियमों के आधार पर भारत में 71 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन कर दिए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय महिला कर्मचारी अब पति के बजाय अपने बच्चे को फैमिली पेंशन के लिए नॉमिनी बना सकेंगी।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • अडाणी-हिंडनबर्ग केस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट आज (3 जनवरी) फैसला सुनाएगी।
  • टेक कंपनी टेक्नो 5G स्मार्टफोन टेक्नो पॉप 8 लॉन्च करेगी।
  • शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. साढ़े 63 हजार के पार हुआ सोना : चांदी 74,142 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत

सोने-चांदी के दामों में मंगलवार 2 जनवरी को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 250 रुपए महंगा होकर 63,602 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 47,702 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। ये 437 रुपए महंगी होकर 74,133 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,705 रुपए पर थी। बीते महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. वॉट्सऐप ने नवंबर में बैन किए 72 लाख अकाउंट : यूजर्स पर भारतीय कानून और वॉट्सऐप के नियमों के उल्लंघन का आरोप

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने नवंबर-2023 में यूजर्स की शिकायतों और नियमों के आधार पर भारत में 71 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए हैं। इन अकाउंट्स को भारतीय कानून और वॉट्सऐप के नियमों का उल्लंघन करने पर बैन किया गया है।

इसकी जानकारी कंपनी ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) रूल्स 2021 के अनुसार पब्लिश की गई मंथली रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 1 से 30 नवंबर 2023 के बीच 71,96,000 भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट्स से पहले 19,54,000 अकाउंट्स पर एक्टिव रूप से प्रतिबंध लगाया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. केंद्रीय महिला कर्मचारी बच्चे को पेंशन नॉमिनी बना सकेंगी : घरेलू हिंसा और तलाक का केस चल रहा हो तब ही ऐसा किया जा सकेगा

केंद्रीय महिला कर्मचारी अब पति के बजाय अपने बच्चे को फैमिली पेंशन के लिए नॉमिनी बना सकेंगी। इसका फायदा सिर्फ घरेलू हिंसा का केस लड़ रही या डिवोर्स की प्रोसीडिंग्स में शामिल महिला कर्मचारी या पेंशनर को मिलेगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने आज यानी 2 जनवरी को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DoPPW) ने सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) रुल 2021 में इसके लिए जरूरी बदलाव किए हैं, जिसके बाद एम्प्लॉइज को यह अनुमति देने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. ​​​​PNB ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं : अब 3.50% से लेकर 7.25% तक इंटरेस्ट मिलेगा, यहां देखें नई ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें कल यानी 1 जनवरी 2024 से लागू हो गई हैं। रिवाइज्ड दरें ₹2 करोड़ की FD से कम के लिए हैं। बैंक ने 180 से 270 दिनों के इंटरेस्ट रेट को 5.5% से बढ़कर 6% कर दिया है।

271 दिन से लेकर एक साल से कम के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 5.80% से बढ़ाकर 6.25% कर दिया है। 400 दिन की FD पर मिलने वाले ब्याज को 7.25% कर दिया है। पहले यह 6.80% था। वहीं, 444 दिन की FD पर ब्याज दर में कटौती कर 6.80% कर दिया है। पहले यह 7.25% था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. एलन मस्क को हिस्सेदारी नहीं बेचेगी वोडाफोन-आइडिया : कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में सेबी को दी जानकारी, कंपनी का शेयर 5% से ज्यादा गिरा

वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (VI) ने उस खबर को खारिज कर दिया है, जिसमें एलन मस्क की स्टार लिंक प्रोजेक्ट के साथ टाइअप और हिस्सेदारी बेचने की बात कही गई थी। VI ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 29 दिसंबर 2023 को बिजनेस वर्ल्ड में लगी खबर के आधार के बारे में हमें जानकारी नहीं है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी सेबी लिस्टिंग के नियमों का पालन करेगी।’ इस खबर के बाद वोडाफोन-आइडिया का शेयर 5.59% की गिरावट के साथ ₹16.05 पर बंद हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6. न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा का टीजर जारी, बुकिंग शुरू : कॉसमेटिक अपडेट्स के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च, ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार (2 जनवरी) को न्यू जनरेशन मिड साइज SUV क्रेटा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं।

दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स- E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) में आएगी। हुंडई ने सेकेंड जनरेशन क्रेटा को भारत में 2020 में लॉन्च किया था और इसके बाद अब थर्ड जनरेशन में इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…

टैक्स सेविंग के साथ 8.2% तक का रिटर्न : PPF और टाइम डिपॉजिट सहित पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

नया साल 2024 शुरू हो चुका है इस साल आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं कामों में से एक है वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट। ये इन्वेस्टमेंट आपको 31 मार्च 2024 तक करना है। अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित पोस्ट ऑफिस की 5 स्कीम्स हैं निवेश कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *