- Hindi News
- Business
- India’s January 2024 GST Collections At Rs 1.72 Lakh Crore, Second Highest Ever
नई दिल्ली56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सरकार ने जनवरी-2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से करीब 1.72 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन हुआ था।
जनवरी-2024 का GST कलेक्शन एक साल पहले यानी जनवरी 2023 के मुकाबले 10.4% ज्यादा है, तब GST से 1.55 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले दिसंबर-2023 में सरकार ने GST से ₹1.65 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।
FY-24 में तीसरी बार GST कलेक्शन ₹1.7 लाख करोड़ के पार
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में तीसरी बार GST कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। वहीं लगातार 11वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। इसके अलावा लगातार 22 महीने से देश का GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, जनवरी 2024 में GST कलेक्शन ₹1,72,129 करोड़ रहा है। इसमें CGST 43,552 करोड़ रुपए और SGST 37,257 करोड़ रुपए रुपए रहा है।

FY24 में अब तक ₹16.69 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 यानी पिछले 10 महीने (अप्रैल 2023-जनवरी 2024) में अब तक टोटल 16.69 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। यह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के 10 महीने (अप्रैल 2022-जनवरी 2023) के ₹14.96 लाख करोड़ के GST कलेक्शन से 11.6% (YoY) ज्यादा है। वहीं पिछले फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था।

2017 में लागू हुआ था GST
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।