समाजवादी पार्टी ने छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की, धर्मेंद्र यादव फिर आजमगढ़ से प्रत्याशी

Samajwadi Party

प्रतिरूप फोटो

@samajwadiparty

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने पर सांसद पद से इस्तीफे के बाद आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पराजित कर दिया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर यह जानकारी दी। सपा ने उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव का नाम शामिल है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने पर सांसद पद से इस्तीफे के बाद आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पराजित कर दिया था।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सपा ने धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़) के अलावा ने पांच अन्य संसदीय क्षेत्रों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी की ओर से आज की सूची में डॉक्टर महेंद्र नागर (गौतमबुद्ध नगर), मनोज कुमार राजवंशी(मिश्रिख) भीम निषाद (सुल्तानपुर), जितेंद्र दोहरे (इटावा) और नारायण दास अहिरवार (जालौन) संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *