शादी के 3 मिनट बाद दुल्हन ने लिया तलाक, वजह जान चौंक जाएंगे आप

एक लड़के और लड़की की शादी हुई। जिसके 3 मिनट बाद ही दोनों का तलाक हो गया। लेकिन इसके पीछे जो वजह रही, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, शादी समारोह से दूल्हा और दुल्हन निकल रहे थे। जिसके बाद दूल्हे ने किसी बात को लेकर दुल्हन का मजाक उड़ा दिया। जो दोनों को तलाक की राह पर ले गया। आपको विस्तार से मामले के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन शादी की कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट रूम से बाहर निकल रहे थे।

जैसे ही दोनों मुड़े, अचानक दुल्हन फिसल गई। जिसके बाद दूल्हे ने उसको गिरते देख बेवकूफ बोल दिया। इसके बाद दुल्हन गुस्से में आकर तुरंत जज के पास पहुंची। वहां जाकर उसने अपनी शादी को रद करने की मांग की। जज ने भी तुरंत तीन मिनट पहले हुई शादी को रद करार दे दिया। इस संबंध में एक मीडिया संस्थान की ओर से भी हैरान कर देने वाला दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

ये मामला कुवैत का बताया जा रहा है। जहां शादी करने के बाद कपल कोर्ट रूम से बाहर भी नहीं निकल पाया था। बताया जा रहा है कि ये कुवैत में हुई सबसे कम समय की शादी है। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसको लेकर दुल्हन की तारीफ भी कर रहे हैं।

– विज्ञापन –

कोई कह रहा है कि जिस शादी में शुरू में ही एक-दूसरे को लेकर सम्मान नहीं है। वहां रिश्ता तोड़ लेना ही सही है। अगर कोई शुरू में ही अपने पार्टनर के साथ इस तरह का काम कर रहा है, तो ऐसी शादी को मानना जरूरी नहीं है। ऐसे में शुरू में ही रिश्ते को तोड़ना बिल्कुल सही है। वहीं, मामले में कुछ लोग दुल्हन को लेकर भी सख्त कमेंट कर रहे हैं।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *