वाह क्या बात है!: गुरु द्रोणाचार्य बनकर अर्जुन को तराश रहे प्रधानाचार्य, 368 खिलाड़ी ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण

Along with studies, 368 players are taking free training in Vikas Inter College of Parmanandpur village.

एके सिंह प्रधानाचार्य रघुनाथपुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर परमानंदपुर गांव के विकास इंटर कॉलेज में खेल सुविधाओं ने खिलाड़ियों की जिंदगी बदल दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह गुरु द्रोण बनकर उन्हें तराश रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 368 बालक, बालिकाएं निशुल्क हॉकी, हैंडबॉल और कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे हैं।

खेलो इंडिया के हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य जीतकर काशी का मान बढ़ा चुके हैं। पुरुष टीम ने हाल ही में नेहरू हॉकी कप जीता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वेटलिफ्टर पूनम यादव भी यहीं की खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। ग्रामीण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अवसर मिला तो गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फलक पर दमखम दिखा रहे हैं। हर खेल के लिए अलग से प्रशिक्षित पांच कोच और एक फिजियो हैं। खेल व प्रशिक्षण का खर्च विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर वहन किया जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *