वर्चुअल की जगह एक्चुल सेक्सटॉर्शन: शादी से लेकर बिजनेस डील…हर तरह से फंसा रहे, लखनऊ वालों संभल जाओ…एक्टिव है गिरोह

लखनऊ24 मिनट पहलेलेखक: अनुज शुक्ल

  • कॉपी लिंक
तस्वीर में दिखने वाले शख्स नेवी में पेटी ऑफिसर पद से रिटायर मिदहत वसी हैं, जो एक्चुअल सेक्सटॉर्शन के शिकार हुए। - Dainik Bhaskar

तस्वीर में दिखने वाले शख्स नेवी में पेटी ऑफिसर पद से रिटायर मिदहत वसी हैं, जो एक्चुअल सेक्सटॉर्शन के शिकार हुए।

सेक्सटॉर्शन की दलदल में लोग अक्सर वर्चुअल फंसते हैं, फिर धंसते जाते हैं। मगर लखनऊ में ऐसा गिरोह एक्टिव हुआ है। जो एक्चुअल सेक्सटॉर्शन कर रहा है। मतलब, अश्लील वीडियो-तस्वीर और ब्लैकमेलिंग ऑनलाइन-मोबाइल के जरिए न होकर, रीयल में हो रही है।

अब तक सामने आए मामलों में ऐसे जालसाज पारिवारिक या कॉरपरेट बैकग्राउंड के साथ लोगों से मिले हैं। जिसमें ब्लैकमेलिंग शुरू होने के बाद भी लोगों को ठगों के जाल में फंसने का एहसास नहीं हुआ।

ऐसे ही हैरतअंगेज केस हम आपको बताते हैं, पहले दो एक्चुअल सेक्सटॉर्शन के मामले पढ़िए…
केस 1.
निकाह के बाद ब्लैकमेलिंग, मकान से लेकर लाखों गंवाए

ये मामला लखनऊ के डालीगंज से जुड़ा हुआ है। नेवी में पेटी ऑफिसर रहे मिदहत वसी की पत्नी जाकिरा की 6 जुलाई 2022 को मौत हो गई। इसके बाद वो खुद को काफी अकेला महसूस करने लगे। एक वकील से मुलाकात के दौरान उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि कोई अच्छा परिवार मिले, तो दूसरा निकाह कर सकते हैं।

नेवी में पेटी ऑफिसर रहे मिदहत वसी अपनी पूरी कहानी सुनाते हैं। वो अपना केस बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं।

नेवी में पेटी ऑफिसर रहे मिदहत वसी अपनी पूरी कहानी सुनाते हैं। वो अपना केस बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं।

उन्होंने एक महिला डॉक्टर रीता से बात करने के लिए कहा। महिला डॉक्टर ने लालबाग के भोपाल हाउस में रहने वाली आयशा तसनीम से उन्हें मिलवाया। आयशा को भी तलाकशुदा बताया गया। आयशा ने बताया कि उसके एक बेटी और एक बेटा है, जोकि अलग रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। एक और बेटा है, जोकि अलीगढ़ में पहले शौहर के पास रहता है। बातचीत के बाद बहुत जल्दी निकाह को लेकर सब फाइनल हो गया।

मिदहत ने दूसरे निकाह और आयशा के बारे में अपने परिवार में बात की। परिवार के लोग नाराज हो गए। उन्हें बायकॉट कर दिया। लेकिन, मिदहत ऐसे फंसे कि उन्होंने मेहर की रकम यानी 6 लाख के जेवर और 31 हजार नकद निकाह के पहले ही दे दिया। निकाह होने के बाद आयशा के साथ कुछ दिन को ठीक गुजरे।

फिर आयशा ने अपने बेटी और दोनों बेटों को बुला लिया। फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। आयशा प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर मिदहत के साथ मारपीट होने लगी।

पीड़ित मिदहत वसी बताते है ब्लैकमेलिंग यही नहीं रुकी। इन लोगों ने अपने परिचय के दो वकीलों को घर में फर्जी एग्रीमेंट बनाकर रखवा दिया। इसके साथ ही मुंबई का एक फ्लैट नाम करने के लिए दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि पेंशन में अगर नाम नहीं जुड़वाया तो बेटी के साथ रेप करने के झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे।

मिदहत बताते है कि वो इतना परेशान हो गए कि 14 दिन अस्पताल में रहना पड़ा। वो शुगर के पेशेंट है, पैर का घाव नहीं भर रहा था। अब उन्होंने अपने परिवार के लोगों के साथ पूरा वाकया शेयर किया। पुलिस के पास गए, तब समझ आया कि वो एक्चुअल सेक्सटॉशन के शिकार हो चुके हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मदेयगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

केस 2.
सोलर पैनल लगवाने के लिए बुलाया, फिर अश्लील वीडियो तैयार किए

दूसरा मामला लखनऊ के आशियाना कॉलोनी का है। यहां रहने वाले रिटायर इंजीनियर सोलर पैनल सिस्टम लगाने का काम करते हैं। उन्हें एक दिन जानकीपुरम की एक फर्म से फोन आया। सोलर पैनल लगाने के लिए बुलाया गया। वहां पहुंचने पर जो सेटअप था, उसको देखकर लग रहा था कि वो लोग कोई कंपनी चला रहे हैं।

वहां एक युवक जावेद मिला। उसने अपना परिचय जावेद बताया। कुछ देर में उन्हें चाय ऑफर की गई। लेकिन चाय पीते ही वो बेहोश हो गए। जब होश आया तो उनके कपड़े उतरे हुए थे। उसी ऑफिस में उनकी कुछ अश्लील तस्वीर-वीडियो बना ली गई थी। जावेद ने एक लड़की के साथ इन तस्वीरों को तैयार किया। जोकि 16 सितंबर को उनके वॉट्सऐप पर भेजकर 2 लाख रुपए देने के लिए कहा। रिटायर इंजीनियर ने भी पुलिस से मदद मांगी है। उनका कहना है कि वो निर्दोष हैं।

एक्चुअल के बाद आपको एक वर्चुअल सेक्सटॉर्शन का केस भी पढ़वा देते हैं…
केस 3.
ऑनलाइन बात के दौरान बने वीडियो ने ली ठेकेदार की जान

गोमतीनगर में रहने वाले 50 वर्षीय ठेकेदार ने सुसाइड कर लिया। जांच में सामने आया कि वो ऑनलाइन सेक्सटार्सन के जाल में फंस गए थे। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उन्होंने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक ठेकेदार को सेक्सटार्सन गिरोह के लोगों ने पैसे नहीं देने पर वीडियो में दिख रही युवती के जहर खाने की बात कहकर वीडियो और फोटो भेज दी।

जिसमें एक लड़की स्ट्रैचर पर लेटी थी। आसपास पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिस अधिकारी खड़ी दिख रही थी। जिससे डर कर उन्होंने पहली बार में 22 हजार और दूसरी बार में 66 हजार रुपए अंकित शर्मा नाम के व्यक्ति के खाते में भेजे। लेकिन लगातार मांग बढ़ती देख इंदिरा नगर में कूद कर जान दे दी। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले पूरी घटना की जानकारी पत्नी को वॉट्सऐप के जरिए दी।

डॉक्टर, जज तक हो चुके है शिकार, इस साल 55 केस आए

साइबर सेल प्रभारी सतीश चंद्र साहू के मुताबिक, सेक्सटॉर्शन की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। अब ऑनलाइन के साथ एक्चुअल लोग भी इस तरह से लोगों को ट्रेप कर ठगने लगे है। इस साल अभी तक करीब 55 शिकायतें आ चुकी है। यह दोनों तरीके ब्लैकमेलिंग का ऑर्गनाइज्ड क्राइम है। जिसमें एक में वॉट्सऐप पर एक युवती से वीडियो कॉल कराते हैं। कॉल रिसीव होते ही दूसरी तरफ से युवती न्यूड होने लगती है और गिरोह के लोग वीडियो बनाते हैं।

दूसरे में एक टीम परिवार, ऑफिस स्टाफ या पीड़ित की डिमांड के हिसाब से आर्टिफिशियल करैक्टर तैयार कर मिलते हैं। फिर उसको अपनी बातों में फंसाकर न्यूड वीडियो या शादी आदि करके फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। बताते चले इस तरह के केस में शहर के जाने-माने डॉक्टर से लेकर जज तक फंस चुके हैं। जिनका केस गौतमपल्ली थाना, गोमतीनगर, चौक, विभूतिखंड, साइबर थाना आदि में दर्ज है।

साइबर ठगी होते ही इस नंबर करें फोन
साइबर अपराध का शिकार होने की जानकारी होते ही 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत नोट करवा सकते हैं। https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही लोकल थाने या साइबर सेल मिलकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

DSP जियाउल हक हत्याकांड…बार-बार शक राजा भैया पर क्यों?:जेल में बंद आरोपी ने कहा था-राजा के शूटर ने मारा; बाकी पुलिसवालों को चोट भी नहीं लगी

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया…30 साल से कुंडा के विधायक हैं। प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक वही बनता है, जिसे राजा चाहते हैं। जमीन का विवाद हो या फिर पारिवारिक झगड़ा, लोग थाने जाने के बजाय राजा के दरबार में जाते हैं। राजा ने जो फैसला सुना दिया, वही मान्य हो जाता है। यहां राजा भैया से जुड़ी अपराध की कहानियां भी खूब चलती हैं, लेकिन इसे बताने से पहले ‘कहा जाता है कि’ लाइन का प्रयोग होता है।​​​​​​​ पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *