लोकसभा चुनाव: खीरी से अजय मिश्र टेनी को फिर टिकट, किसान नेताओं ने किया विरोध, कहा- भाजपा ने दिल दुखाया

Farmer leaders protested against making Ajay Mishra Teni as candidate from kheri seats

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया टेनी को टिकट दिए जाने का विरोध
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा ने तमाम कयासों को दरकिनार कर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। शनिवार शाम को उनके टिकट का एलान होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। किसान नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसा कर भाजपा ने किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है।  

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा है कि इससे मन बहुत दुखी हुआ है। अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष पर तिकुनिया हिंसा का केस चल रहा है। किसानों की शहादत होने को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में अजय मिश्र को लखीमपुर खीरी से टिकट नहीं देना चाहिए था।

सरवन सिंह पंढेर ने जारी किया वीडियो 

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले और किसान आंदोलन को धार देने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर विरोध जताया। पंढेर ने कहा कि भाजपा ने अजय मिश्र को दोबारा टिकट देकर किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है। 

BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं… वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते

उन्होंने कहा कि अजय मिश्र आरोपी है, उनके ऊपर हत्या के मामले में धारा 120 बी का केस चल रहा है। भाजपा द्वारा टेनी को टिकट दिए जाने से किसान दुखी हुए हैं। इस बात का बदला किसान और मजदूर पहले से जारी आंदोलन के दौरान जरूर लेंगे। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *