लखनऊ16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिलेंडर का धमका सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात मंगलवार रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतनी जोरदार था कि घर की छत उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग में झुलसे चार लोगों को रेस्क्यू कर ट्रामा में भर्ती कराया। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
दो मंजिला मकान में हुआ हादसा, धमाके से दहशत