रेस्पांस टाइमिंग: हाथरस पुलिस को आने में लगते हैं 9.54 मिनट, अलीगढ़ को 8.37 मिनट, यह जिला है सबसे आगे

Most agile Firozabad Police, Aligarh satisfactory

पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पुलिस के मौके पर पहुंचने यानी रेस्पांस टाइमिंग में अलीगढ़ मंडल का अलीगढ़ जिला सबसे फर्तीला है, जबकि हाथरस-कासगंज सबसे पीछे हैं। आगरा मंडल में फिरोजाबाद पुलिस सबसे आगे है।

घटना-दुर्घटना की सूचना पर पीआरवी को मौके पर पहुंचने में लगने वाले समय की रेस्पांस टाइमिंग की रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचने में अलीगढ़ रेंज के अलीगढ़ जिले की पुलिस की रेस्पांस टाइमिंग 8.37 मिनट है। एटा की 9.02 मिनट, हाथरस की 9.54 मिनट और कासगंज की 9.54 मिनट टाइमिंग है।

आगरा जोन के 8 जिलों में सर्वाधिक फुर्तीली फिरोजाबाद पुलिस है। वहीं, सबसे सुस्त मैनपुरी पुलिस है। फिरोजाबाद पुलिस को जहां 8 मिनट मौके पर पहुंचने में लगते हैं। वहीं, मैनपुरी पुलिस 9.57 मिनट में पहुंचती है। इधर, आगरा पुलिस 8.30 मिनट और मथुरा पुलिस 8.37 मिनट में पहुंचती है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *