रिलायंस रिटेल में ₹4,967 करोड़ निवेश करेगी ADIA: हिस्सेदारी 1.2% से बढ़कर 1.79% हो जाएगी, देश की टॉप चार कंपनियों में शामिल होगी

  • Hindi News
  • Business
  • Abu Dhabi Investment Authority To Invest Rs 4,967 Cr In Reliance Retail For 0.59% Stake

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल आर्म रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 4,967 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी। RRVL ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को इस डील की जानकारी दी।

इन्वेस्टमेंट के बाद ADIA की RRVL में हिस्सेदारी 0.59% बढ़कर 1.2% से 1.79% हो जाएगी। 8.38 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर ADIA ने यह निवेश किया है। RRVL इक्विटी वैल्यूएशन के हिसाब से देश की टॉप चार कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

पिछले महीने रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रिलायंस संभावित स्टॉक मार्केट लिस्टिंग से पहले लगभग 2.5 बिलियन डॉलर यानी 20,780 करोड़ रुपए जुटाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स के साथ बातचीत कर रहा है।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को हेड कर रही हैं।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को हेड कर रही हैं।

दुनिया की 53वीं सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है RRVL
RRVL दुनिया की 53वीं सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। कंपनी रिलायंस फ्रेश, स्मार्ट सुपरस्टोर, स्मार्ट बाजार, स्मार्ट प्वाइंट, फ्रेशपिक, 7-इलेवन, रिलायंस ज्वेल, रिलायंस डिजिटल के नाम से स्टोर चलाती है।इसके अलावा कंपनी फैशन और लाइफस्टाइल में बहुत ज्यादा एक्टिव है।

कंपनी रिलायंस रिटेल ट्रेंड्स, ट्रेंड्स वुमन, ट्रेंड्स मैन, ट्रेंड्स फुटवियर, अवंट्रा बाय ट्रेंड्स, सेंट्रो, हैमलीज, गैप अरमानी, बरबेरी, डीजल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ कारोबार करती है।

रिलायंस रिटेल के देश में 18,000 से ज्यादा स्टोर
रिलायंस रिटेल के देश के 7000 से ज्यादा शहरों में टोटल 18,000 से ज्यादा स्टोर हैं। इसके अलावा अजियो के जरिए रिलायंस रिटेल की ई-कॉमर्स में भी अच्छी पकड़ है।

रिलायंस रिटेल ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 2,60,364 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 31 मार्च, 2023 तक रिलायंस रिटेल ने 65.6 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा के रिटेल सेक्टर के साथ 7,000+ शहरों में 18,040 स्टोर संचालित किए।

करीब 900 अरब डॉलर का भारत का रिटेल मार्केट
रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो दोनों रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनियां है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। भारत का रिटेल मार्केट करीब 900 अरब डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपए) का है।

साल 2024 तक इसके 1.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) होने की उम्मीद है। यही वजह है कि रिलायंस भारत के रिटेल ऑनलाइन मार्केट के साथ ऑफलाइन मार्केट को भी ज्यादा से ज्यादा कैप्चर करना चाहती हैं और इसी रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *