
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)
आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी. राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं. जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं.
मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं। जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। आइए, इस शुभ अवसर…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 7, 2023