राम नवमी पर अयोध्या में होगा सुरक्षा व्यवस्था सख्त: आईजी प्रवीण कुमार बोले; डायवर्जन और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन को योजनाएं – Ayodhya News

अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अयोध्या आईजी प्रवीण - Dainik Bhaskar

अयोध्या आईजी प्रवीण

अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं का एक सैलाब है। देश विदेश से ही नहीं विभिन्न प्रांतों और अनचलों से भी भारी संख्या में लोग राम नगरी पहुंच रहे है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाली पहली राम नवमी ऐतिहासिक होने वाली है। क्योंकि भारी संख्या में यहां श्रद्धालू पहुंचें। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है। भीड़ को देखते हुए डायवर्जन और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन को लेकर हम योजनाएं बना रहे है। इस दौरान पूरे राम नगरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे।
त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
प्रवीण कुमार ने कहा “अयोध्या रेंज के सभी जनपदों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। विभिन्न पर्वों को लेकर तैयारियां चल रही है। रमजान शुरू हो गया है, ईंद का पर्व आऐंगा। राम नवमी से पहले नवरात्रि त्योहार को लेकर भी सभी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे है। सभी धर्म गुरूओं से संवाद बनाकर संवाद स्थापित किया जा रहा है। लोगों से गंगा यमुनी तहजीब को कायम रखते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की जा रही है। संभावित स्थानों पर भ्रमण किया जा रहा है।
साइबर टीम कर रही निगरानी
साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए हुए है। यदि कहीं पर कोई अफवाह्र फैलाने की कोशिश करें, तो उसे तत्काल हिरासत में लिया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *