शिखा श्रेया/रांची. छठ के अवसर पर खासकर झारखंड की राजधानी रांची से पटना वालों की भीड़ ट्रेनों में काफी अधिक देखी जाती है. ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना नामुमकिन सा होता है. तो अगर आप भी छठ के लिए रांची से पटना जाने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे की तरफ से आपके लिए खुशखबरी है.
क्योंकि दुर्ग से पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलने वाली है, यह ट्रेन रांची होकर चलेगी. रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08793/ 08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. यह गाड़ी रांची-बोकारो के रास्ते चलेगी.
जानें समय सारिणी
08793 दुर्ग-पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को दुर्ग से प्रस्थान करेगी. (केवल एक ट्रिप). दुर्ग प्रस्थान 14:45 बजे, रायपुर आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45, बिलासपुर आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:45 बजे, रायगढ़ आगमन 19:18 बजे प्रस्थान 19:20 बजे, राउरकेला आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, हटिया आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:00 बजे, रांची आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, मुरी आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:15 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, गोमो आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, गया आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, जहानाबाद आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:22 बजे एवं पटना आगमन 09:30 बजे होगा.
08794 पटना-दुर्ग छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 16 नवंबर को पटना से प्रस्थान करेगी. (केवल एक ट्रिप). पटना प्रस्थान 10:30 बजे, जहानाबाद आगमन 11:13 बजे प्रस्थान 11:15 बजे, गया आगमन 12:25 प्रस्थान 12:30 बजे, गोमो आगमन 15:45 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, मुरी आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, रांची आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, हटिया आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, राउरकेला आगमन 23:05 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, रायगढ़ आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:12 बजे, बिलासपुर आगमन 04:35 बजे प्रस्थान 04:45 बजे, रायपुर आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:15 एवं दुर्ग आगमन 08:20 बजे होगा.
.
Tags: Chhath, Local18, Ranchi news, Train news
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 11:21 IST