यूपी: चिता जलने से पहले अचानक शरीर में लौट आईं सांसें, श्मशान घाट में मौजूद लोगों के कांप गए पैर; जानें फिर क्या हुआ

Woman Found Alive At Funeral crematorium After Being Declared Dead in hospital again dead

महिला का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी में बीती रात हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। यमुना किनारे श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार से पहले मृत महिला की सांसें चलने लगीं और शरीर में भी हलचल होने लगी। इसे देख महिला के पति और अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग भी चौंक गए। आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से महिला को दोबारा जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला की ईसीजी की, इसके बाद फिर उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात महिला का अंतिम संस्कार हो सका। यह घटना वृंदावन में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *