![यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रीमॉडलिंग के लिए कई ट्रेनें निरस्त, 21 के मार्ग बदले Many trains canceled for remodeling, routes of 21 changed](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/01/25/crowd-of-passengers-railways-operated-special-train-services-ajmer_1706189942.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रयागराज मंडल के प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड में डीएफसी लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू नौ से 12 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू सात से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस, मानिकपुर-प्रयागराज, छिवकी-वीएचके-बनारस ट्रेन आठ से 11 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, दुर्गॉ-नौतनवां, कोल्हापुर-धनबाद, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया, कोलकाता-बीकानेर, आनंद विहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, गुवाहाटी–बीकानेर, नई दिल्ली-गुवाहाटी, भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल, रांची-आनंद विहार टर्मिनल, बाड़मेर-हावड़ा, सूरत-छपरा, सियालदह -अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, पटना-अहमदाबाद, आनंद विहार टर्मिनल-रांची ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।