मेरठ में 10 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

1 of 1

10 year old minor girl raped in Meerut, case registered - Meerut News in Hindi




मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी 10 वर्षीय बेटी जंगल से शौच करने के बाद घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मॉन्टी नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने कहा कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मॉन्टी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।(आईएएन

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *