मुख्यमंत्री शिंदे, आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे, मथाडी नेता पाटिल को दिया जाएगा मराठा भूषण पुरस्कार

CM Shinde

ANI

मराठा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश अम्ब्रे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे, जरांगे और पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के अवसर पर ठाणे में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और मथाडी नेता नरेन्द्र पाटिल को इस साल मराठा भूषण से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह पुरस्कार हर साल मराठा समुदाय की प्रमुख हस्तियों को दिया जाता है।
मराठा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश अम्ब्रे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे, जरांगे और पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के अवसर पर ठाणे में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय जालना जिले के अपने गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जरांगे को ऑनलाइन माध्यम से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *