मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने: सबसे सस्ती सब-4 मीटर SUV ‘निसान मैग्नाइट EZ शिफ्ट’ लॉन्च, IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

  • Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Crude Oil, Mukesh Ambani, TCS, Tata Harrier And Safari, Nissan Magnite

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर मुकेश अंबानी से जुड़ी रही। गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। वहीं टाटा मोटर्स ने न्यू जनरेशन टाटा हैरियर और सफारी अनवील की है। इसके अलावा IMF ने FY-2024 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.1% से बढ़ाकर 6.3% कर दिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और डेल्टा कॉर्प लिमिटेड दोनों कंपनियां आज यानी बुधवार (11 अक्टूबर) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24-जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करेंगी।
  • भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी देखने को मिल सकती है। बीते दिन मंगलवार को सेंसेक्स 566 अंक की तेजी के साथ 66,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 177 अंक की तेजी रही, यह 19,689 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने: हुरुन रिच लिस्ट में ₹8.08 लाख करोड़ वेल्थ के साथ टॉप पर; अडाणी दूसरे नंबर पर

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। मंगलवार को जारी ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ टॉप पर हैं।

इस लिस्ट में गौतम अडाणी फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं, अभी उनकी वेल्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडाणी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

2. चीनी कंपनी वीवो के 3, लावा का एक अधिकारी अरेस्ट: मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई कार्रवाई, पिछले साल 48 लोकेशन्स पर तलाशी ली थी

इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मंगलवार को चीनी कंपनी वीवो मोबाइल के तीन और लावा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है।

न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि अरेस्ट किए गए अधिकारियों में चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग, लावा इंटरनेशनल के MD हरिओम राय के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट राजन मलिक और नितिन गर्ग शामिल हैं। करीब एक साल पहले ईडी ने देशभर में वीवो मोबाइल्स और उसकी 23 एसोसिएट कंपनीज की 48 लोकेशंस पर तलाशी ली थी, जिसके बाद गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

3. IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया:देश की इकोनॉमी FY24 में 6.3% की रेट से बढ़ने की उम्मीद जताई

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF ने फाइनेंशियल ईयर-2024 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.1% से बढ़ाकर 6.3% कर दिया है। IMF ने 10 अक्टूबर को जारी अपनी अक्टूबर 2023 की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। IMF ने 2 महीने पहले जून में भी भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 0.20% बढ़ाकर 6.1% किया था।

FY25 के लिए IMF ने भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा है। IMF ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत की ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी। ग्रोथ में ये तेजी अप्रैल-जून के दौरान अनुमान से ज्यादा खपत को दर्शाता है। वहीं IMF ने ग्लोबल ग्रोथ रेट के अनुमानों में कटौती की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

4. निसान मैग्नाइट EZ शिफ्ट ₹6.5 लाख में लॉन्च: ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली भारत की सबसे सस्ती सब-4 मीटर SUV, टाटा पंच से मुकाबला

निसान इंडिया मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV मैग्नाइट का AMT एडिशन लॉन्च किया। कंपनी ने इसे ईजी-शिफ्ट (EZ-Shift) नाम दिया है। मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट को चार वैरिएंट XE, XL, XV और XV में पेश किया गया है और सभी वैरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) दिया है। SUV की शुरुआती कीमत 6,49,900 रुपए है। अन्य वैरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

निसान का दावा है कि मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) के साथ भारत में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से है। टाटा पंच AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपए और हुंडई एक्सटर AMT की एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए से शुरू होती है। निसान मोटर इंडिया ने कार की बुकिंग शुरू कर दी है। बायर्स इसे 11 हजार रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

5. न्यू जनरेशन टाटा हैरियर और सफारी अनवील: 16kmpl से ज्यादा के माइलेज का दावा, लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर SUV हैरियर और सफारी के न्यू जनरेशन मॉडल अनवील कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों कारों में एक जैसा अपडेटेड डीजल इंजन सेटअप दिया है, जिससे इनका माइलेज बेहतर हुआ है। कंपनी का दावा है कि दोनों SUV कारें 16 kmpl से ज्यादा का माइलेज देती हैं।

अपडेटेड दोनों SUV को लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म से इन्सपायर्ड ओमेगार्क प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इनमें कंपनी ने लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इनकी बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू की गई थी। बायर्स 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुकिंग कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

बैंक ऑफ बड़ौदा में अब FD पर ज्यादा ब्याज: फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा 7.75% तक का रिटर्न, यहां देखें नई ब्याज दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। यानी अब आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। अब आम नागरिकों को 3.00 से 7.25% तक का ब्याज FD पर मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से 7.75% तक का ब्याज FD पर मिलेगा। नई ब्याज दरें 9 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले हाल ही में HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

अब कल (10 अक्टूबर) के मार्केट का हाल और सोना-चांदी की कीमतें भी जान लीजिए…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *