मुंबई में INDI गठबंधन की मेगा रैली, पटना से तेजस्वी, रांची से CM समेत कल्पना सोरेन लेंगी हिस्सा

रिपोर्ट- संजय कुमार/गौरव झा

पटना/रांची. महागठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को बिहार झारखंड के कई नेता मुंबई रवाना हो रहे हैं. पटना की बात करें तो मुंबई के शिवाजी पार्क में INDIA गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन सह राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुंबई जा रहे हैं. तेजस्वी यादव दोपहर 1:55 बजे पटना से मुंबई रवाना होंगे. वो एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाएंगे जहां विपक्षी के नेताओं का जमावड़ा होगा. दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर लीडर्स के साथ कल्पना सोरेन रांची से रविार को मुम्बई रवाना होने वाली हैं.

राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की इस रैली में राज्यभर के विपक्ष के बड़े लीडर शामिल होने वाले हैं. उसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मुंबई रवाना होने वाली हैं. कल्पना सोरेन की इस यात्रा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चंपाई सोरेन के साथ सोरेन परिवार की बहू कल्पना सोरेन भी मुंबई की मेगा रैली में जाएंगी. पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहली बार कल्पना सोरेन राज्य से बाहर जाएंगी.

मनोज पांडे ने कहा कि कल्पना सोरेन के अंदर वह बहुमुखी प्रतिभा है कि वह सिर्फ राज ही नहीं बल्कि देश से भी बाहर जाएंगी तो बेहतर तरीके से इस बात को रखेंगी और उनसे बेहतर कोई इन बातों को नहीं रख सकता. वह एक सभ्य और शिक्षित महिला हैं, जो झारखंड के लोगों की आवाज बनकर खड़ी हैं. हमने अब तक उन्हें झारखंड में झारखंड के लोगों की बात करते हुए सुना था लेकिन अब हम सुनेंगे कि वह झारखंड के लोगों के बात मुंबई में भी बेहतर तरीके से करेगी.

कल्पना सोरेन की यात्रा पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए. ये कहीं भी सभा कर लें पर जनता मन बना चुकी है. गठबंधन कितनी भी रैलियां कर ले लेकिन इनमें इतनी गतिरोध है कि अब तक यह तो सीट भी शेयरिंग नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि मैं कल्पना सोरेंन पर तो कुछ नहीं कहूंगा लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस तरीके से राज्य में घोटाला कर रही थी उन चीजों को भी कल्पना सोरेन देख रही थी तो उन्हें इन चीजों पर भी बोलना चाहिए.

Tags: INDIA Alliance, Loksabha Elections

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *