मालदीव की संसद में मारपीट- VIDEO: प्रेसिडेंट मुइज्जू की कैबिनेट को लेकर विपक्ष का हंगामा; स्पीकर पर पक्षपात का आरोप

माले3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मालदीव की संसद में रविवार को इस तरह के हालात नजर आए। - Dainik Bhaskar

मालदीव की संसद में रविवार को इस तरह के हालात नजर आए।

मालदीव की संसद में रविवार को जबरदस्त मारपीट और हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- रविवार को प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट पर संसद की मुहर लगनी थी। जब विपक्षी सांसद संसद के अंदर जाने लगे तो गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

हालांकि, ज्यादातर सांसद अंदर चले गए। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया और उनके कान के पास अपने साथ लाए बिगुल बजाने लगे। सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध किया। कुछ देर में मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसी महीने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन का दौरा किया था। (फाइल)

इसी महीने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन का दौरा किया था। (फाइल)

चीन समर्थक हैं मोइज्जु

  • मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी चुनावी कैंपेन में इंडिया आउट का नारा दिया था। उन्होंने सत्ता में आने के बाद मालदीव में मौजूद भारत के सैनिकों को निकाल लेने के आदेश दिए। भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद मालदीव के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप विजिट को लेकर उनके और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
  • इसके बाद 14 जनवरी को मालदीव में हुई कोर कमेटी की बैठक में मुइज्जू सरकार ने वहां मौजूद 88 भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया। 15 नवंबर 2023 को मालदीव के नए राष्ट्रपति और चीन समर्थक कहे जाने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ ली थी। इसके बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है।
  • जनवरी की शुरुआत में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मुइज्जू से भारत की सैन्य मौजूदगी के मुद्दे पर सवाल पूछा गया था। सवाल था कि भारत अपने सैनिकों को बाहर निकालने की आपकी जिद से चिंतित है।
  • इस पर मुइज्जू ने जवाब दिया था- इस साल के राष्ट्रपति चुनावों में मालदीव के लोगों ने यह साफ कर दिया था कि वो देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी नहीं चाहते हैं। फिलहाल, भारत ही ऐसा देश है, जिसके सैनिक यहां मौजूद हैं। मालदीव के नागरिकों की इच्छा को देखते हुए ही मैंने भारत से अपने सैनिकों को हटाने के लिए कहा है।
तस्वीर अप्रैल 2016 की है। उस वक्त भारत ने मालदीव को दूसरा हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया था। मालदीव की राजधानी माले के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों देशों के सेना अधिकारी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर अप्रैल 2016 की है। उस वक्त भारत ने मालदीव को दूसरा हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया था। मालदीव की राजधानी माले के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों देशों के सेना अधिकारी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

विपक्ष भारत के साथ

  • मालदीव में 2 प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत विरोधी नीति का विरोध किया था। मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और डेमोक्रेट्स ने कहा- भारत सबसे ज्यादा समय से हमारा सहयोगी रहा है। ऐसे किसी देश को दरकिनार करना देश के विकास के लिए सही नहीं है।
  • MDP के अध्यक्ष फैयाज इस्माइल, मालदीव की संसद के उपाध्यक्ष अहमद सलीम, डेमोक्रैट पार्टी के मुख्य सांसद हसन लतीफ और संसदीय समूह के नेता अली अजीम ने पिछले दिनों एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था- देश की सरकार को मालदीव के लोगों के फायदे और विकास के लिए सभी भागीदारों के साथ काम करना चाहिए। ऐसा हमेशा से होता आया है।
  • मालदीव की संसद में MDP और डेमोक्रेट्स के सांसदों के पास 87 में से 55 सीटें हैं। कुछ दिन पहले मुइज्जू ने चीन का दौरा किया था। यह उनका पहला राजकीय दौरा था, जबकि आमतौर पर मालदीव के राष्ट्रपति पहला राजकीय दौरा भारत का करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *