माधुरी ने रजनीकांत के साथ फोटो शेयर किया: लिखा- वे इंस्पिरेशनल, उत्तर-दक्षिण की शूटिंग के समय हमेशा मुझसे मराठी में बात करते थे

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इंडिया और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में माधुरी दीक्षित ने सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की थी।

अब इस मुलाकात का एक फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने रजनीकांत को एक नोट लिखा है।

इस पोस्ट में माधुरी ने फिल्म ‘उत्तर दक्षिण’ का किस्सा शेयर किया। 1987 में रिलीज हुई इस फिल्म में रजनी और माधुरी ने साथ काम किया था। पोस्ट में माधुरी ने रजनीकांत को अपने लिए इंस्पिरेशन बताया।

पति श्रीराम नेने और रजनीकांत के साथ माधुरी दीक्षित।

पति श्रीराम नेने और रजनीकांत के साथ माधुरी दीक्षित।

‘वो मुझसे हमेशा मराठी में बात करते थे’
माधुरी ने पति श्रीराम नेने और रजनीकांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कह दो उत्तर वालों से दक्षिण वाले आ गए..’ यह एक गाना था जो हमारी फिल्म ‘उत्तर दक्षिण’ में था।

मुझे याद है कि इसकी शूटिंग के दौरान रजनी जी मुझसे हमेशा मराठी में ही बात किया करते थे और आज भी हम जब भी मिलते हैं वो इस फिल्म का जिक्र जरूर करते हैं। क्या कमाल के इंस्पिरेशनल शख्स हैं रजनीकांत जी। वो हमेशा अपनी सरलता से मुझे हैरान करते हैं।’

माधुरी के पोस्ट का कैप्शन।

माधुरी के पोस्ट का कैप्शन।

1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘उत्तर-दक्षिण’ में रजनी और माधुरी के अलावा जैकी श्रॉफ और भारती ने भी काम किया था। इसकी कहानी सुभाष घई ने लिखी थी। वहीं प्रभात खन्ना ने इसे डायरेक्ट किया था।

फिल्म उत्तर-दक्षिण का पोस्टर।

फिल्म उत्तर-दक्षिण का पोस्टर।

फैंस को पसंद आई माधुरी की पोस्ट
माधुरी की इस पोस्ट को फैंस ने खूब प्यार दिया। तस्वीर में माधुरी व्हाइट शर्ट और जींस में वहीं रजनीकांत ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। माधुरी के हस्बैंड ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई है।

इससे पहले माधुरी ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भी एक रील वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, कुणाल खेमू जैसे सेलेब्स के साथ नजर आ रही थी।

वर्क फ्रंट पर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ है। वहीं माधुरी आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई मजा मां में नजर आई थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *