बरेली34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रात में पोस्टर फाड़ने की जानकारी देता युवक।
बरेली में गुरुवार रात को अराजक तत्वाें ने महादेव पुल पर लगे देवी देवताओं के पोस्टर फाड़ दिए। रात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचचकर हंगामा कर दिया। एक दिन पहले यानी बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली के कुतुबखाना पुल (महदेव पुल) का लोकार्पण किया था। यह पुल कोतवाली थाने से कोहड़ापीर तक बना है।
बुधवार को सीएम ने किया था लोकार्पण