मथुरा पुलिस की इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़: दोनों पैर में लगी गोली,इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

मथुरा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुठभेड़ में रामवीर के दोनों पैरों में गोली लग गई, गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया - Dainik Bhaskar

मुठभेड़ में रामवीर के दोनों पैरों में गोली लग गई, गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

मथुरा के थाना जैंत इलाके में सर्विलांस,स्वाट और थाना पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बच्चे के अपहरण का था मास्टर माइंड

26 अगस्त को थाना जैंत क्षेत्र के चौमुंहा कस्बे में 6 वर्षीय बालक भानु का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वारदात के डेढ़ घंटे बाद ही पुलिस ने भानु को बरामद कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के अपहरण के मामले में 3 बदमाश हैं। जिसमें से मास्टर माइंड चौमुंहा का रहने वाला ही रामवीर है।

रामवीर बच्चे के अपरहण के मामले में मास्टर माइंड था

रामवीर बच्चे के अपरहण के मामले में मास्टर माइंड था

पुलिस कर रही थी रामवीर की तलाश

वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मास्टर माइंड रामवीर की पुलिस तलाश कर रही थी। रामवीर पर IG आगरा ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

मुठभेड़ में घायल रामवीर को ले जाती पुलिस

मुठभेड़ में घायल रामवीर को ले जाती पुलिस

मुखबिर से मिली सूचना

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामवीर आटस गांव के पास चामुंडा देवी मंदिर के जंगलों में बनी एक कोठरी में रह रहा है। सूचना मिलने पर थाना जैंत पुलिस,सर्विलांस और स्वाट टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

रामवीर पर आईजी आगरा रेंज ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था

रामवीर पर आईजी आगरा रेंज ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था

पुलिस पर किया फायर

मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही रामवीर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। रामवीर के द्वारा की गई फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा बाल बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किए। जिसमें रामवीर के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

अस्पताल में कराया भर्ती

गोली लगने से घायल हुए रामवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रामवीर थाना जैंत का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 19 मुकदमे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *