![मंगेतर से परेशान युवती ने दी जान: सीआईएसएफ सिपाही से तय हुआ था रिश्ता, दहेज में मांग रहा था एक्सयूवी गाड़ी girl committed suicide due to fiance harassing her for dowry in Budaun](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/01/13/girl_1705147830.jpeg?w=414&dpr=1.0)
युवती ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवती का रिश्ता सीआईएसएफ के सिपाही से तय हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ज्यादा दहेज मांग रहा था। वह कॉल करके परेशान करता था। उससे शादी न करने की धमकी देता था। पिता ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी अर्चना की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी अमनदीप के साथ तय की थी। कुछ दिन तक सबकुछ सही चल रहा था। लड़के और उसके घरवालों ने जो मांग रखी, उसके मुताबिक सामान देना शुरू कर दिया था। संजीव ने अर्चना और अमनदीप के नाम चंदौसी में करीब 20 लाख रुपये का प्लॉट खरीदकर दिया था।