भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच झड़पमें 20 लोग घायल

land dispute

प्रतिरूप फोटो

ANI

पुलिस के अनुसार, झड़प के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लाठियों, ईंटों और धारदार हथियारों से हमला किया।
पुलिस के अनुसार, झड़प के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए।
बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के कम से कम 20 लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में पांच महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चंद्रपुर गांव में बंगाली यादव और रामचंद्र यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *