भास्कर अपडेट्स: 10 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट; बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि पर घोषणा की

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Bengaluru Rameshwaram Cafe | Delhi Mumbai News

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर घोषणा की है कि केदारनाथ के द्वार 10 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खुलेंगे। घोषणा BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर समिति की एक टीम यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंदिर का दौरा करेगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

इलेक्टोरल बॉन्ड केस- SBI की याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े केस की सुनवाई 11 मार्च को करेगी। SBI ने याचिका में दानदाता के विवरण का खुलासा करने के लिए 30 जून तक समय बढ़ाने की मांग की गई है। SC ने पहले 6 मार्च की डेडलाइन दी थी, लेकिन इस तारीख तक SBI डीटेल जमा नहीं कर सका।

वहीं सुप्रीम कोर्ट SBI के खिलाफ अवमानना याचिका पर भी सुनवाई करेगा। यह याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लगाई है, साथ ही कहा कि जानकारी जमा करने के लिए ज्यादा समय मांगना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 13 मार्च तक इलेक्शन कमीशन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताना होगा कि किस पार्टी को किसने कितना चंदा दिया है।

कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस वापस लीं, कहा- ये महिलाओं के लिए असुरक्षित

कर्नाटक सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के ऑपरेशन पर बैन लगा दिया है। यह फैसला इस सर्विस के महिलाओं के लिए असुरक्षित और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने के बाद लिया गया। एक सरकारी आदेश में अधिसूचित किया गया कि 2021 कर्नाटक इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी योजना अब वापस ले ली गई है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को BSF जवानों ने गोली मारी, देर रात राजस्थान में घुस रहा था

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने एक पाक घुसपैठिए को मार गिराया है। वह पाकिस्तान से भारत सीमा में आने की कोशिश कर रहा था। उसे भारतीय सीमा में घुसते हुए BSF के जवानों ने देखते ही रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने उसे गोली मारी। घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा BOP में रात 1 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें…

भारतीय सेना लड़कियों के लिए 2 स्पोर्ट्स कंपनियां लॉन्च करेगी

महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के प्रदर्शन के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के तहत भारतीय सेना दो आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनियां (एजीएससी) बना रही है। AGSC सेना के दो एक्सीलेंस सेंटर्स यानी आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट मध्य प्रदेश के महू और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में स्थापित होंगे। AGSC अप्रैल 2024 से पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। इसके जरिए देश के सभी हिस्सों से युवा लड़कियों को शूटिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और वेट लिफ्टिंग में ट्रेनिंग दी जाएगी।

कोटा में शिव बारात में करंट फैला, 14 से ज्यादा बच्चे झुलसे

राजस्थान के कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया। इससे शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं। मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है। जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे।

इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला। सभी घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

कनाडा में 4 बच्चों समेत श्रीलंका के 6 नागरिकों की हत्या; पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया

कनाडा की राजधानी ओटावा में श्रीलंका के एक परिवार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक महिला और उसके 4 छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं बच्चों के पिता भी हमले में घायल हो गए। पुलिस ने 19 साल के श्रीलंकाई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मामले को एक भयानक त्रासदी बताया।

बिहार के मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल के गैलन में ब्लास्ट, सिलेंडर लीक होने से लगी थी आग; लोगों ने भागकर जान बचाई

बिहार के मोतिहारी में गुरुवार रात सिलेंडर लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई। जिस घर में आग लगी थी, वहां अवैध तरीके से डीजल और पेट्रोल की बिक्री होती थी। घर के अंदर गैलन में पेट्रोल और डीजल भरकर रखे थे। आग वहां तक फैल गई।

लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी जोरदार ब्लास्ट हुआ। उसके बाद लोगों ने भागकर वहां से जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

बम ब्लास्ट के 1 हफ्ते बाद आज से खुलेगा बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे, CM, डिप्टी CM होंगे चीफ गेस्ट

बेंगलुरु का मशहूर रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट के एक हफ्ते बाद शुक्रवार (8 मार्च) को फिर से खुलेगा। कैफे के को-फाउंडर्स दिव्या और राघवेंद्र राव ने बताया कि CM सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर शाम 6 बजे कैफे के रिओपनिंग फंक्शन में चीफ गेस्ट होंगे। इसके बाद कैफे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को IED ब्लास्ट हुआ था। इसमें 10 लोग घायल हो गए थे।

अब तक की जांच में पता चला है कि एक युवक अपने बैग में बम लेकर कैफे में आया था। बम में एक घंटे का टाइमर सेट था। CCTV फुटेज में दिखा कि युवक ने कैफे में इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद बैग में धमाका हुआ। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी के बदले 10 लाख रुपए का इनाम देने की पेशकश की है।

मुंबई एयरपोर्ट पर 3.73 करोड़ रुपए का सोना, 8 आईफोन जब्त

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम ने​​​​ सात अलग-अलग मामलों में 6.53 किलोग्राम से अधिक सोना और 8 आईफोन जब्त किए हैं। सोने की कीमत 3.73 करोड़ रुपए आंकी गई है। मुंबई कस्टम्स जोन-III ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा- एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 6-7 मार्च के बीच अलग-अलग पैसेंजर्स के शरीर के अंदर, उनकी टोपी, कपड़ों, विमान के टॉयलेट में कमोड के नीचे छिपा हुआ सोना जब्त किया था।

NATO का 32वां सदस्य बना स्वीडन, यूक्रेन पर रूस के हमले के समय किया था आवेदन

यूरोपीय देश स्वीडन गुरुवार को नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) का 32वां सदस्य बना। 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद स्वीडन ने NATO में शामिल होने के लिए अप्लाय किया था। दो साल बाद स्वीडन को NATO में एंट्री मिली। स्वीडिश प्राइम मिनिस्टर उल्फ क्रिस्टरसन ने NATO में स्वीडन के शामिल होने को आजादी के लिए जीत बताया। वर्ल्ड वॉर 2 के बाद से अब तक स्वीडन ने निष्पक्षता रवैया अपना रखा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *