5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा ने बुधवार (6 दिसंबर) को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने बुधवार सुबह 10:30 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की थी।
मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।