- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Rajasthan Election Congress War Room | Delhi Mumbai News
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात के राजकोट में रविवार की रात जल निकासी लाइन का स्लैब धंसने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। यह इलाका स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को यह संख्या सामान्य से ज्यादा थी, क्योंकि श्रद्धालु इलाके के एक पंडाल में भगवान गणेश की पूजा करने के लिए आए थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 5 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्टल, 3 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल मैगजीन, पिस्टल की 12 गोलियां और AK-47 की 21 गोलियां बरामद की गईं।
आरोपियों की पहचान आदिल हुसैन वानी, सुहैल अहमद डार, मेहराज अहमद लोन, एतमद अहमद और सब्जार अहमद के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…