जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे दोनों देशों के लोगों के कुशलक्षेम और भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रार्थना की।’’
काठमांडू । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जयशंकर 2024 में अपनी विदेश की पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन देश में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करने से पहले सुबह-सुबह पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे दोनों देशों के लोगों के कुशलक्षेम और भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रार्थना की।’’
Blessed to visit the Pashupatinath Temple today morning.
Prayed for the well being of our two peoples and 🇮🇳 -🇳🇵 ties. pic.twitter.com/NmUELLoejv
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 5, 2024
काठमांडू के पूर्वी बाहरी भाग में पवित्र बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ नेपाल में सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। दुनियाभर से हजारों हिंदू श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। सदियों पुराना यह मंदिर हिंदू देवता शिव को समर्पित हैं और वह पशुओं के संरक्षक पशुपति के अपने अवतार में यहां विराजमान हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़