भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की जंग है अटेर का चुनाव, कांग्रेस देगी जोरदार टक्कर!

Ater Vidhan Sabha: ग्वालियर-चंबल संभाग की अटेर विधानसभा सीट पर 1952 से 2017 के उपचुनाव और फिर 2018 के विधानसभा चुनाव को मिला कर अभी तक 16 बार चुनाव हुए हैं. इनमें से 9 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा, 2 बार बसपा और 1 बार जनता पार्टी ने जीत हासिल की है.

2018 के चुनाव में यहां से भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया और कांग्रेस से हेमंत कटारे प्रत्याशी थे. हेमंत कटारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं. भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को चुनाव में कुल 58,928 वोट मिले. जो कुल मतदान के 43.45% थे. हेमंत कटारे को 53,950 वोटों मिले जो 39.78% थे. इस तरह भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया 4978 मतों से विजयी हुए. 2020 में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर अरविंद सिंह भदौरिया को शिवराज सिंह सरकार में मंत्री बनाया गया.

2013 के विधानसभा चुनाव में कंगेस के सत्यदेव कटारे और भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया के बीच मुकाबला था. कटारे ने भदौरिया को भारी मतों से हराया था. कार्यकाल के बीच में ही कटारे का निधन होने पर 2017 में उपचुनाव हुआ. जिसमें सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत सत्यदेव कटारे जीते थे. इसके पहले 2008 में भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया ने 33,669 मत प्राप्त कर अटेर पर जीत कायम की थी. जबकि कांग्रेस के सत्यदेव कटारे 31,818 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.

Tags: Assembly election, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Mp news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *