भदोही (संत रविदास नगर)6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भदोही के रजपुरा चौराहे से मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत यात्रा निकाली गई। जिसमें ब्रह्मकुमारी विजया दीदी भी शामिल हुई। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यात्रा नगर के हनुमान बाग, लिप्पन तिराहा होते हुए ओवरब्रिज के रास्ते नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास पहुंचकर समाप्त हुई।
नारी शक्ति वंदन यात्रा