कानपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आलोक प्रजापति। (फाइल फोटो)
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने रविवार को शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से परेशान था। काफी प्रयास के बाद भी हालात में सुधार नहीं होने के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कमरे में फंदे से लटका युवक का शव, घर में मचा कोहराम