सच्चिदानंद, पटना. बिहार में बारिश होने के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं. नतीजतन तापमान में गिरावट जारी है. 24 फरवरी को बिहार के न्यूनतम तापमान में 5°C तक गिरावट दर्ज की गई है. यही हाल अधिकतम तापमान का भी देखने को मिल रहा है. 24 फरवरी को दिन के तापमान में 4°C तक की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गौरव कुमार बताते हैं कि आने वाले 27 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है.
तापमान में गिरावट जारी
पिछले दिनों हुए बारिश के बाद अभी तक आसमान साफ नही हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. साथ ही रात तक कुछ हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति भी बनी हुई थी. मौसम के इस रुप की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 24 फरवरी को दिन के समय बिहार का अधिकतम तापमान 29.4°C मधुबनी में दर्ज किया गया. पटना में दिन भर बादल छाया रहा. इस वजह से 3°C की गिरावट दर्ज किया गया और दिन का तापमान 22.8°C दर्ज किया गया.
आपको बता दें कि 20 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. रात के तापमान में भी गिरावट जारी है. 24 फरवरी को रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5°C किशनगंज में दर्ज किया गया. पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया.
पटना से अयोध्या के बीच चलेगी वंदे भारत, जानिए रूट और टाइमिंग के साथ किराया
बारिश के भी है आसार
आज सुबह तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी हुई थी. इन जिलों में अब 27 फरवरी को बारिश के आसार हैं. आज तापमान की बात करें तो बिहार का अधिकतम तापमान 24 से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. आसमान में आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे.
.
Tags: Bihar News, Bihar weather, Local18, PATNA NEWS, Rain alert
FIRST PUBLISHED : February 25, 2024, 06:37 IST