बिग बॉस-17 में आया नया ट्विस्ट: सभी कंटेस्टेंट के मुंह पर बांधी पट्टी, मन्नारा, मुनव्वर और ईशा समेत सभी नजर आए

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हम सबकी दिवाली खत्म हो चुकी है लेकिन बिग बॉस के घर में अभी शुरू हुई है। बिग बॉस के घर में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल बिस बॉस 17 में दिवाली सेलिब्रेशन एक खास अंदाज में दिखाया जाएगा। दिवाली सेलिब्रेशन के लिए सभी कंटेस्टेंट खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आए। लेकिन सभी कंटेस्टेंट के मुंह पर पट्टी बांधी गई है। पट्टी के ऊपर ‘डू नॉट टॉक’ यानी बात मत करो लिखा है। बिग बॉस की तरफ से ये सभी कंटेस्टेंट के लिए एक नया टास्क है। एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट मीडिया के सामने आकर पोज देते नजर आए।

बिग बॉस-17 में आएगा नया ट्विस्ट।

बिग बॉस-17 में आएगा नया ट्विस्ट।

मन्नारा चोपड़ा येलो प्लेन साड़ी पहने नजर आ रही थीं। पैपराजी के कहने पर उन्होंने मुनव्वर के साथ पोज दिया। मुनव्वर के अलावा वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे थे। वहीं अभिषेक, समर्थ और ईशा भी पैपराजी के सामने एक साथ आए।

अनुराज डोभाल ने पैप्स के सामने आकर डांस किया। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे खूबसूरत साड़ी पहने दिखाई दीं। उन्होंने गोल्डन साड़ी के साथ हैवी ईयररिंग और नेकलेस पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। अंकिता के मुंह पर भी पट्टी लगी थी लेकिन फिर भी वो इशारों में पैपराजी से उनका हाल पूछ रही थीं।

पैपराजी के कहने पर मन्नारा और मुनव्वर ने एक साथ पोज दिया।

पैपराजी के कहने पर मन्नारा और मुनव्वर ने एक साथ पोज दिया।

अभिषेक, समर्थ और ईशा एक साथ नजर आए।

अभिषेक, समर्थ और ईशा एक साथ नजर आए।

अंकिता ने पैपराजी से इशारे में बात करके उनका हाल पूछा।

अंकिता ने पैपराजी से इशारे में बात करके उनका हाल पूछा।

पत्नी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े नजर आए नील भट्ट।

पत्नी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े नजर आए नील भट्ट।

खानजादी के साथ अभिषेक नजर आए।

खानजादी के साथ अभिषेक नजर आए।

अनुराग डोभाल ने पैपराजी के सामने डांस किया।

अनुराग डोभाल ने पैपराजी के सामने डांस किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *