बाइटडांस भारत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस ‘रेसो’ को करेगी बंद: यूजर्स की सब्सक्रिप्शन फीस वापस करेंगी कंपनी, 2020 में बाइटडांस ने किया था लॉन्च

  • Hindi News
  • Business
  • TikTok Parent ByteDance To Shut Down Music Streaming Service Resso In India On January 31

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस भारत में अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस रेसो (Resso) को 31 जनवरी को बंद देगी। मनीकंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार के आदेश के बाद ‘रेसो म्यूजिक’ को गूगल ने प्ले स्टोर और एपल ने ऐप स्टोर से दिसंबर 2023 में हटा दिया था। हालांकि, अभी वेबसाइट के माध्यम से स्ट्रीमिंग सर्विस काम कर रही है।

दिसंबर 2023 में सरकार के आदेश के बाद ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है, जिसके 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स थे।

दिसंबर 2023 में सरकार के आदेश के बाद ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है, जिसके 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स थे।

रेसो यूजर्स की सब्सक्रिप्शन फीस वापस करेंगी कंपनी
मनीकंट्रोल के सवाल का जवाब देते हुए बाइटडांस के प्रवक्ता ने कहा,’दुर्भाग्य से लोकल मार्केट कंडीशन के कारण हम अब भारत में रेसो के यूजर्स को सर्विस देना जारी नहीं रख सकते हैं। इसलिए हम 31 जनवरी को रेसो और इससे रिलेटेड ऑपरेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। यूजर्स को उनकी सब्सक्रिप्शन फीस वापस की जाएगी।

2020 में बाइटडांस ने लॉन्च किया था रेसो
बाइटडांस ने मार्च 2020 में भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील में रेसो लॉन्च किया था। ऐप में यूजर्स को फ्री और पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए म्यूजिक ट्रैक स्ट्रीम करने की सुविधा दी गई थी। पेड यूजर्स को हाई क्वालिटी ऑडियो, ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड सहित कई फीचर्स दिए जाते थे।

जून 2020 में TikTok भारत में हुआ था बैन
भारत सरकार ने जून 2020 में बाइटडांस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए बैन कर दिया था, जिसके तुरंत बाद एपल ने ऐप स्टोर और गूगल ने प्ले स्टोर से ऐप को हटा दिया था। जनवरी 2021 में सरकार ने TikTok पर परमानेंट बैन लगा दिया था। मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बाइटडांस की भारत में TikTok को वापस लाने की कोई भी योजना नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *