बांग्लादेश में हिंसा के बीच वोटिंग, 100 क्रूड बम फटे: 14 पोलिंग बूथ, 2 स्कूलों में आगजनी; हसीना की पार्टी के कैंडिडेट का ऑफिस जलाया

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बांग्लादेश चुनाव में सुरक्षा के लिए 1.75 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। - Dainik Bhaskar

बांग्लादेश चुनाव में सुरक्षा के लिए 1.75 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे इसकी शुरुआत हुई। नतीजे कल यानी 8 जनवरी को आएंगे। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है, ऐसे में सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग की जीत तय मानी जा रही है। अवामी लीग की नेता शेख हसीना ही इस समय बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं।

बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP समेत पूरे अपोजिशन का आरोप है कि PM हसीना के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। विपक्ष ने शेख हसीना से पद छोड़ने और केयकटेकर सरकार की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की है। शेख हसीना और उनकी पार्टी ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

बांग्लादेश में जारी चुनाव की खास बात यह है कि विपक्ष की गैरमौजूदगी में बैलेट पेपर पर अवामी लीग, उसकी सहयोगी पार्टी और निर्दलीय कैंडिडेट्स के नाम ही लिखे गए हैं।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव के बीच 1.75 लाख पुलिस अफसर और 5.15 लाख पैरामिलिट्री सैनिक तैनात

बांग्लादेश में चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए करीब पौने 2 लाख पुलिसकर्मियों और 5 लाख से ज्यादा अनसार रिजर्व फोर्स के सैनिकों को तैनात किया गया है। यह बांग्लादेश की पैरामिलिट्री फोर्स है। पोलिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

AFP के मुताबिक, कुछ वोटर्स ने कहा है कि उन्हें मतदान करने के लिए धमकी दी गई है। उनसे कहा गया है कि अगर वो मतदान नहीं करेंगे सरकारी सुविधाएं छीन ली जाएंगी।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरसिंहदी पोलिंग सेंटर पर बैलेट पेपर छीनने की कोशिश, वोटिंग रुकी

बांग्लादेश के नरसिंहदी में इब्राहिमपुर प्राइमरी स्कूल को पोलिंग बूथ बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां फिलहाल वोटिंग को रोक दिया गया है। बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार के मुताबिक, वोटिंग शुरू होने के बाद 8-10 लोगों ने यहां बैलेट पेपर खींचने की कोशिश की। इसके बाद पोलिंग बूथ के इंचार्ज ने वोटिंग रोकने का फैसला किया।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM हसीना बोलीं- हम भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है

बांग्लादेश की PM हसीना ने वोट डालने से पहले मीडिया से बातचीत में भारत को धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा- हम भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में हमारी मदद की। साथ ही 1975 के बाद जब मैंने अपना परिवार खो दिया, तब भी उन्होंने मुझे और मेरी बहन को पनाह दी।

03:18 AM7 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PM शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में वोट डाला

PM शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में सुबह करीब 8 बजे मतदान किया।

PM शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में सुबह करीब 8 बजे मतदान किया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग पार्टी की नेता शेख हसीना ने सुबह 8:03 बजे (बांग्लादेश के समयानुसार) ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ बेटी साइमा वाजेद भी मौजूद रहीं।

03:16 AM7 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हबीगंज में 100 क्रूड बम से विस्फोट

बांग्लादेश के हबीगंज शहर में शनिवार रात को करीब 100 क्रूड बम से विस्फोट किए गए। द डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि ये हमले विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के सपोर्ट में किए।

बांग्लादेश के हबीगंज शहर में शनिवार को क्रूड बम से विस्फोट किए गए।

बांग्लादेश के हबीगंज शहर में शनिवार को क्रूड बम से विस्फोट किए गए।

शाइस्तानगर में अवामी लीग के उम्मीदवार के ऑफिस और दो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।

03:09 AM7 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

10 जिलों के 14 पोलिंग बूथ में लगाई आग

बांग्लादेश में वोटिंग शुरू होने से पहले ही शनिवार को 10 जिलों के 14 पोलिंग बूथ और 2 स्कूलों में आग लगा दी गई।

बांग्लादेश के राजशाही शहर में पोलिंग बूथ बने एक स्कूल में आग लगा दी गई।

बांग्लादेश के राजशाही शहर में पोलिंग बूथ बने एक स्कूल में आग लगा दी गई।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, मेमेन्सिंघ पोलिंग बूथ पर आगजनी के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। स्कूलों में आग लगने के बाद प्रिंसिपल के केबिन और किताबें जलकर खाक हो गईं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *