बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक फरवरी तक विधानसभा में पेश किया जाएगा : असम के मुख्यमंत्री

Assam Chief Minister

प्रतिरूप फोटो

ANI

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार को बहुविवाह की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावित कानून पर प्रतिक्रिया मांगने वाले एक सार्वजनिक नोटिस के जवाब में 149 सुझाव मिले थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 146 सुझाव विधेयक के पक्ष में थे।

असम विधानसभा के फरवरी में होने वाले अगले सत्र में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।
यह विधेयक विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों के साथ महीनों के विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।

पत्रकारों से बात करते हुए, शर्मा ने कहा, “बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक चार फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में असम विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि राज्य में “लव जिहाद” को रोकने के उद्देश्य से विधेयक में कुछ बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार को बहुविवाह की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावित कानून पर प्रतिक्रिया मांगने वाले एक सार्वजनिक नोटिस के जवाब में 149 सुझाव मिले थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 146 सुझाव विधेयक के पक्ष में थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *