फ्री में करें एक बार फिर आधार कार्ड अपडेट, इस बार चूके तो जेब करनी पड़ेगी ढीली

अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो, अभी कर ले वो भी बिल्कुल फ्री में, क्योंकि इसके बाद तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पडे़गी। दरअसल, सरकार की ओर से आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने का मौका दिया जा रहा है। अब ये डेडलाइन बढ़ा दी गई है। 

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओऱ से यूजर्स को इसकी वेबसाइट पर जाकर फ्री में आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि, ये विकल्प सीमित समय के लिए दिया जा रहा था और फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी डेट 14 मार्च कर दी गई है। इसके बाद आधार की जानकारी अपडेट करने के लिए फीस चुकानी होगी। 

आधार कार्ड धारकों को इस दस्तावेज पर फ्री में उनकी जानकारी अपडेट करने का विकल्प MyAadhar पोर्टल पर दिया जा रहा है। ध्यान रहे, केवल ऑनलाउन आधार डीटेल्स फ्री में अपडेट करने का मौका मिल रहा है लेकिन अगर आप नजदीकी आधार सेंर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये या इससे ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। 

UIDAI की ओर से यूजर्स को इसकी वेबसाइट पर जाकर फ्री में जो जानकारी अपडेट करने का विकल्प मिल रहा है, उसमें प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस शामिल है। ऐसा करने के लिए संबंधित दस्तावेज और प्रूफ अपलोड करना होता है। हालांकि, नाम, लिंक और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं की जा सकती है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *