3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फेस्टिव सीजन से पहले फॉक्सवैगन का फॉक्सफेस्ट 2023 इवेंट आज यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो 15 नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर जर्मन कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV टाइगुन और सेडान वर्टस का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्टस मैट एडिशन भी पेश किया है।
इस प्रोग्राम के तहत कंपनी ने फॉक्सवैगन वर्टस और फॉक्सवैगन टाइगुन में नए फीचर्स के साथ फेस्टिव सर्विस बेनेफिट्स भी ऑफर कर रही है। वर्टस और टाइगुन में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटों के साथ फुटवेल एल्युमिनेशन का फीचर दिया गया है।
ये नए फीचर्स इन कारों के टॉप वैरिएंट टॉप लाइन और GT+ वैरिएंट्स में दिए गए हैं। इसके अलावा टाइगुन में मिलने वाले ऑडियो सिस्टम को सबवूफर और एम्पिलफायर के साथ अपग्रेड किया गया है।
प्राइस और राइवल्स
फॉक्सवैगन टाइगुन की कीमत अब 11.62 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 19.76 लाख रुपए तक जाती है। इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और मारुति सियाज से है। वहीं, वर्टस की कीमत अब 11.48 लाख रुपए से शुरू होकर 19.29 लाख रुपए तक जाती है। सभी कीमतें, एक्स-शोरूम हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टर से है।
फॉक्सवैगन वर्टस के वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंट्स | कीमत | अंतर | |
इलेक्ट्रिक सीट के बिना | इलेक्ट्रिक सीट समेत | ||
टॉपलाइन 1-लीटर MT | ₹14.90 लाख | ₹15.22 लाख | +32,000 |
टॉपलाइन 1-लीटर AMT | ₹16.20 लाख | ₹16.47 लाख | + 27,000 |
GT+ 1.5-लीटर MT | ₹16.90 लाख | ₹17.22 लाख | +32,000 |
GT+ प्लस 1.5-लीटर DSG | ₹18.57 लाख | ₹18.89 लाख | +32,000 |
GT+ 1.5-लीटर MT (डीप ब्लैक पर्ल) | ₹17.10 लाख | ₹17.42 लाख | +32,000 |
GT+ 1.5-लीटर DSG (डीप ब्लैक पर्ल) | ₹18.77 लाख | ₹19.09 लाख | +32,000 |
फॉक्सवैगन टाइगुन के वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंट्स | कीमत | अंतर | |
इलेक्ट्रिक सीट के बिना | इलेक्ट्रिक सीट समेत | ||
टॉपलाइन 1-लीटर MT | ₹15.84 लाख | ₹16.03 लाख | + 19,000 |
टॉपलाइन 1-लीटर ऑटोमैटिक | ₹17.35 लाख | ₹17.60 लाख | + 25,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर मैनुअल | ₹17.80 लाख | ₹18.16 लाख | + 36,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर डीएसजी | ₹19.06 लाख | ₹19.36 लाख | + 30,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर मैनुअल (डीप ब्लैक पर्ल) | ₹18 लाख | ₹18.36 लाख | + 36,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर डीएसजी (डीप ब्लैक पर्ल) | ₹19.26 लाख | ₹19.56 लाख | + 30,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर मैनुअल (कार्बन स्टील ग्रे- मैट) | ₹18.20 लाख | ₹18.56 लाख | + 36,000 |
जीटी प्लस 1.5-लीटर डीएसजी (कार्बन स्टील ग्रे- मैट) | ₹19.46 लाख | – | – |
फॉक्सवैगन वर्टस मैट एडिशन वैरिएंट
वैरिएंट |
प्राइस (इलेक्ट्रिक सीट के साथ) |
GT+ 1.5-लीटर MT कार्बन स्टील ग्रे – मैट |
₹17.62 लाख |
GT+ 1.5-लीटर DSG कार्बन स्टील ग्रे-मैट |
₹19.29 लाख |
फॉक्सफेस्ट 2023 : फेस्टिव ऑफर
फॉक्सफेस्ट 2023 के तहत कंपनी कार सर्विस पर भी ऑफर दे रही है। इसमें फ्री व्हीकल चेक-अप और ड्रॉप और डोर-स्टेप सर्विस शामिल है। ग्राहक इस दौरान वैल्यू एडेड पैक, एक्सटेंडेड वारंटी रिन्यू, रोडसाइड असिस्टेंस और टायर रिप्लेसमेंट पर भी बचत कर सकते हैं।
फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस में इंजन ऑप्शन
यह SUV को दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर TSI EVO इंजन है, जो 113 bhp की मैक्सिमम पावर और 178 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस कार में दिए गए इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर AT से जोड़ा गया है।
कार में दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर TSI EVO इंजन का है। यह इंजन 148 bhp पावर और अधिकतम 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स साथ जोड़ा गया है।