फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के दोषी अमेरिकी नागरिक को दो साल की सजा

fake

प्रतिरूप फोटो

Canva

अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 29 मार्च 2023 को नेपाल से भारत आ रहे 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बेकविथ को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में आव्रजन विभाग ने रोका था और उसके दस्तावेजों की जांच की थी।

महराजगंज जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक को फर्जी वीजा दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में दो साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 29 मार्च 2023 को नेपाल से भारत आ रहे 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बेकविथ को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में आव्रजन विभाग ने रोका था और उसके दस्तावेजों की जांच की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में उसका वीजा फर्जी पाया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने बेकविथ को शुक्रवार को दो साल कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *