प्रयागराज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संगम नगरी प्रयागराज में हाड़ को बेधने वाली ठंड लगातार पड़ रही है। यहां न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है्, जोकि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार पड़ रही सर्दी और शीतलहर से खेती किसानी को भी नुकसान हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने पूरी जनवरी ऐसे की ठंड का पूर्वानुमान जताया है।