प्रभासाक्षी की 22वीं वर्षगाँठ पर आयोजित होगा ‘विचार संगम’ कार्यक्रम, विभिन्न परिचर्चाओं के दौरान सामयिक मुद्दों पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 22वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘विचार संगम’ कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3.30 बजे से किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आयोजित परिचर्चाओं में राजनीति, मीडिया तथा समाज जीवन के अन्य क्षेत्रों की हस्तियां अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।

कार्यक्रम में पहली परिचर्चा का विषय है- ‘राम मंदिर कैसे बनेगा राष्ट्र मंदिर’? इस परिचर्चा में महंत नवल किशोर दास जी महाराज और प्रख्यात धर्मगुरु साध्वी प्रज्ञा भारती जी अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में दूसरी परिचर्चा का विषय है- ‘रक्षा क्षेत्र में कितने आत्मनिर्भर बने हम’? इस परिचर्चा में कई पूर्व सैन्य अधिकारी और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इनमें मेजर जनरल श्री जी.डी. बख्शी (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर श्री डी.एस. त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), एयर वाइस मार्शल ओम प्रकाश तिवारी (सेवानिवृत्त) और रोबिन्दर नाथ सचदेव प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में तीसरी परिचर्चा का विषय है- ‘सनातन धर्म पर हो रहे हमले संयोग हैं या प्रयोग?’ इस विषय पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विष्णु शंकर जैन अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में चौथी परिचर्चा का विषय है- आईपीसी और सीआरपीसी को बदलने से देश को क्या लाभ होंगे? इसमें उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में पांचवीं परिचर्चा का विषय है- ‘मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां देश के लिए कितनी लाभप्रद रहीं?’ इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में छठी परिचर्चा का विषय है- ‘अगली बार किसकी सरकार’? इस विषय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम में सातवीं परिचर्चा का विषय है- ‘काम करने की बजाय मुफ्त रेवड़ियां बांटने पर क्यों रहता है राजनीतिक दलों का जोर?’ इस विषय पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी अपने विचार रखेंगी।

प्रभासाक्षी की 22वीं वर्षगाँठ पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में देश भर से 21 चयनित लोगों को हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न पैमानों पर खरे उतरे राज्य की सरकार को सर्वश्रेष्ठ राज्य सरकार के अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी उपस्थित रहेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *