पाकिस्तान का ‘तारा सिंह’ भारत लेने आया सकीना, खुफिया एजेंसियों का आया पसीना

Pakistani Faiz Mohammad-Neha Fatima Love Story: हैदराबाद साउथ जोन के डीसीपी पी साई चैतन्य के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र का रहने वाला फैज मोहम्मद (24 साल) बिना वैध वीजा के काठमांडू होते हुए भारत में दाखिल हुआ था। वह नवंबर 2022 में आया था। उसकी मदद ससुरालवालों ने की थी। उन्होंने कहा कि हमें वैध दस्तावेजों के बिना शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली और हमने कार्रवाई शुरू की। हमने मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शारजाह में दिलाई थी नौकरी

फैज मोहम्मद दिसंबर 2019 में एक कपड़ा कंपनी में काम करने के लिए शारजाह गया था। वहां उसकी मुलाकात हैदराबाद की रहने वाली भारतीय महिला नेहा फातिमा (29) से हुई थी। मोहम्मद ने फातिमा को दर्जी की नौकरी दिलाने में मदद की और आखिरकार उसे उससे प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और फातिमा ने एक लड़के को जन्म दिया, जो अब तीन साल का है।

Faiz Mohammad, Neha Fatima, Hyderabad Police, Nepal, Pakistan
Hyderabad Police

नई पहचान दिलाने का किया था वादा

फातिमा के भारत वापस आने के बाद उसके माता-पिता ने मोहम्मद से भारत आने के लिए कहा और उसे एक नई पहचान दिलाने का वादा किया। फातिमा के माता-पिता, जुबैर और अफजल बेगम नेपाल सीमा पर अधिकारियों से सांठगांठ कर फैज को अवैध तरीके से अपने साथ ले आए।

फरार सास-ससुर की तलाश कर रही पुलिस

डीसीपी चैतन्य ने कहा कि जुबैर और अफजल बेगम मोहम्मद को माधापुर के एक आधार कार्यालय में ले गए और जन्म प्रमाण पत्र जमा करके उसे अपने बेटे मोहम्मद गौस के रूप में नामांकित किया। महिला के माता-पिता फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमने जुबैर और अफजल बेगम का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

– विज्ञापन –

यह भी पढ़ें: मैं भी ऑफर के लालच में आ गया, लालू यादव ने सुनाया 9 साल पुराना मजेदार किस्सा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *